Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023: राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

By Studygovtsresult - Oct 28,2023
RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023: राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 – Overview

Name of post :RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023
Location :Rajasthan

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023: राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023: राजस्थान ने पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023-24 के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा कोर्स सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी गई है। आप राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए 28 अक्टूबर से 18 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजूवास पशुपालन डिप्लोमा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। RAJUVAS पशुपालन डिप्लोमा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और सीधा लिंक नीचे दिया गया है। RAJUVAS पशुपालन डिप्लोमा 2023 के लिए पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और सभी जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें। RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 से संबदित अधिक जानकारी के लिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

Important details: RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

विभाग का नाम

Rajasthan Veterinary and Animal Sciences University Bikaner

कोर्स का नाम

Animal Husbandry Diploma Course Session 2023-24

महाविद्यालयों की संख्या

100

आवेदन की अंतिम तिथि

18-Nov-23

आवेदन प्रक्रिया

Online

प्रवेश का मानदंड

मेरिट के आधार पर

भाषा

हिंदी

Course Offered

02 Years Animal Husbandry Diploma 2023

विभागीय वेबसाइट

rajuvas.org

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Notification

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संगटक और संबद्ध राज्य और निजी पशुपालन डिप्लोमा संस्थानों ने सत्र 2023-24 के लिए 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2023 को सुबह 11:00 बजे से शुरू हो गए हैं। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए आप 18 नवंबर 2023 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर सकते हैं।

फिलहाल विश्वविद्यालय के संगटक और संबद्ध 100 सरकारी और निजी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध निजी संस्थानों में प्रबंधन कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश संबंधित संस्थानों द्वारा दिया जायेगा। जिसके लिए संस्थान द्वारा अलग से आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। मैनेजमेंट सीटों के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी पशुपालन संस्थानों में 5-5 सीटें पशु परिचारक के पद पर कार्यरत विभागीय कर्मियों के लिए आरक्षित हैं।

Important Dates: RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

Event

Date

Notification Release Date

27-Oct-23

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Apply Start

28-Oct-23

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Last Date to Apply

18-Nov-23

RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Exam Date

Updated Soon

Application Fee: RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

राजुवास पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 में सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Category

Fees

Gen/ OBC/ EWS

Rs. 1500/-

SC/ ST/ PwD

Rs. 1500/-

Mode of Payment

Online

Age Limit

Rajasthan Animal Husbandry Diploma Course 2023 के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।

Minimum Age: 17 Years

Maximum Age: 28 Years

Calculation of Age: As on 31 December 2023.

Reserved categories are given relaxation in the maximum age limit as per the rules of the government.

Educational Qualification: RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान या कृषि संकाय विषयों (with Biology/Agri.Biology/Agri. Zoology & Agri. Botany / Zoology & Botany as one of the optional subjects) के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। प्रवेश इस परीक्षा में प्राप्त अंकों की योग्यता के आधार पर होगा। वैधानिक बोर्डों की सूची और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा की समकक्षता निम्नलिखित वेबसाइट पर उपलब्ध है। (1) भारतीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (www.cobse.org) (2) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर। किसी अन्य अवैध आधार पर, स्वयं या किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा या किसी ट्रस्ट या किसी अन्य आधार पर स्थापित बोर्ड मान्य नहीं होंगे।

Selection Process: RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग के माध्यम से योग्यता के आधार पर किया जाएगा। संस्थान का आवंटन छात्र द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए संस्थान चयन वरीयता, राज्य स्तरीय योग्यता और आरक्षण प्रावधानों के आधार पर कंप्यूटर प्रोग्राम का उपयोग करके किया जाएगा।

Required Documents

  1. आधार कार्ड
  2. 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  3. 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  4. अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  1. अन्य कोई दस्तावेज, जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

 

How to Apply RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। RAJUVAS पशुपालन डिप्लोमा कोर्स प्रवेश 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई चरण दर चरण प्रक्रिया का पालन करके RAJUVAS पशुपालन डिप्लोमा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. फिर आपको RAJUVAS पशुपालन डिप्लोमा 2023 पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद RAJUVAS पशुपालन डिप्लोमा 2023 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  5. अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरनी होगी।
  7. फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  8. इसके बाद उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  9. आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
  10. अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

Important link: RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

Start RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023

28-Oct-23

Last Date Online Application form

18-Nov-23

Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here