Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nissan Magnite Easy-Shift Launched: ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली भारत की सबसे सस्ती SUV, जल्दी देखिये पूरा जानकारी

By Studygovtsresult - Oct 11,2023
Nissan Magnite Easy-Shift Launched: ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली भारत की सबसे सस्ती SUV, जल्दी देखिये पूरा जानकारी

Nissan Magnite Easy-Shift Launched – Overview

Name of post :Nissan Magnite Easy-Shift Launched
Location :India

Nissan Magnite Easy-Shift Launched: Magnite Easy-Shift को चार वैरिएंट XE, XL, XV और XV में पेश किया गया है और सभी वैरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) दिया है। SUV की शुरुआती कीमत 6,49,900 रुपए है। अन्य वैरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। निसान का दावा है कि मैग्नाइट Easy-Shift Automatic Transmission (AMT) के साथ भारत में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से है। टाटा पंच AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपए और हुंडई एक्सटर AMT की एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपए से शुरू होती है। निसान मोटर इंडिया ने कार की बुकिंग शुरू कर दी है। बायर्स इसे 11 हजार रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं।

Nissan Magnite Easy-Shift के फीचर्स

Magnite Easy-Shift में 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 BHP की पावर और 96 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। कार के साथ ऑटोमेटिक और मैन्युअल ड्राइविंग मोड मिलता है।

इसमें एंटी-स्टॉल और क्विक-डाउन क्रीप फंक्शन की सुविधा है, जो आपको कम स्पीड पर कार चलाने के लिए ब्रेक पेडल प्रैस करने से बचाता है। सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड रूप से हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल है। ईजी-शिफ्ट मैनुअल संस्करण का माइलेज 19.35 kmpl है, जबकि ARAI-प्रमाणित 19.70 kmpl है।

Magnite Easy-Shift के एक्सटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये अपने रेगुलर एडिशन की तरह ही नजर आ रही है। हालांकि कंपनी ने ब्लैक रूफ के साथ एक नया ब्लू डुअल टोन कलर पेश किया है। इसमें पहले की तरह शार्प LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, साइड में 16-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

SUV-4 मीटर वाला SUV में 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, अराउंट व्यू मॉनिटर, स्मार्ट कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर और एंबिएंट मूड लाइटिंग जैसे फीचर हैं।

इस गाड़ी में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट (HBA), 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट और ABS और EBD जैसे फीचर हैं।