Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New JioPhone भारत में लॉन्च, चला सकेंगे WhatsApp और YouTube, ये है कीमत

By Studygovtsresult - Oct 31,2023
New JioPhone भारत में लॉन्च, चला सकेंगे WhatsApp और YouTube, ये है कीमत

New JioPhone – Overview

Name of post :New JioPhone
Location :India

New JioPhone भारत में लॉन्च, चला सकेंगे WhatsApp और YouTube, ये है कीमत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

New JioPhone: ioPhone Prime 4G को भारत में पेश कर दिया गया है। यह एक 4G फीचर फोन है। इस हैंडसेट में 0.3MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 1800mAh की बैटरी भी होगी। आप इस फोन में व्हाट्सएप और यूट्यूब आदि का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिलायंस जियो ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम JioPhone Prima 4G है। दरअसल, कंपनी ने इस हैंडसेट को Indian Mobile Congress 2023 (IMC) के दौरान शोकेस किया था और अब यह हैंडसेट JioMart वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

यह एक फीचर फोन है और इसमें प्रीमियम डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इस फीचर वाले हैंडसेट में कई सोशल मीडिया ऐप्स मिलेंगे, जिनमें WhatsApp और YouTube जैसे ऐप्स मिलेंगे।

JioPhone Prima 4G की कीमत 

JioPhone प्राइमा 4G को Jiomart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। इस हैंडसेट की कीमत 2599 रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट ब्लू और येलो में पेश किया गया है।

KaiOS पर चलेगा Jio का ये फोन 

जियो का यह हैंडसेट KaiOS पर काम करेगा। साथ ही यह एक सिंगल सिम हैंडसेट है। इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर है। इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलेगा।

मिलेगा 23 भाषाओं का सपोर्ट 

JioPhone Prime 4G में 23 भाषाएं सपोर्ट करती हैं। इसमें 4जी कनेक्शन का सपोर्ट है। यह हैंडसेट 1800mAh बैटरी के साथ आता है। इस हैंडसेट में 0.3MP का फ्रंट कैमरा है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो पहले ही कई फीचर फोन लॉन्च कर चुका है, जो अपने प्राइम सेगमेंट और स्पेशल रिचार्ज के कारण काफी लोकप्रिय हैं।