Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से शुरू

By Studygovtsresult - Oct 14,2023
Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से शुरू

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 – Overview

Name of post :Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023
Last Date :31 Oct 2023
Location :Rajasthan

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से शुरू: कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान, जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 की नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक हो सकती है। और छात्र मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 के लिए एसएसओ आईडी के माध्यम से एसएसओ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और ऑफिसियल नोटिफिकेशन नीचे दी गई है। हम आपको बता दे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने जन आधार कार्ड की सहायता से एसएसओ आईडी लॉग इन करके मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक भरा जा सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

 

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Overview:

योजना का नाम     

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023-24

किसके द्वारा लॉन्च  

राजस्थान राज्य सरकार

राज्य का नाम

राजस्थान

लाभार्थी

राज्य की छात्राएं

आवेदन मोड  

ऑनलाइन

आवेदन शुरू होने की तिथि  

4 अक्टूबर 2023

आवेदन की अंतिम तिथि    

31 अक्टूबर 2023

ऑफिसियल वेबसाईट 

hte.rajasthan.gov.in

 

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Notification:

राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक किया जा सकता है। और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। और सीधा लिंक डाउनलोड करें ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे दी गई है। वहीं राजस्थान के कई ऐसे छात्र हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों को 5000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना राजस्थान 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन और ऑफिशल वेबसाइट देखें।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 form Date:

राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य निम्न आय वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। और Mukhyamantri Uch Siksha Chatravriti Yojana Rajasthan 2023 को निम्न आय वर्ग के बच्चों की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गए हैं। और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 तक रखी गई है।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Eligibility:

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023 आवेदक के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए। जो हम आपको नीचे बता रहे हैं।

  • अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जिन्होंने इसी वर्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर से न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
  • जिनके माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये तक है।
  • जो छात्र राजस्थान के किसी भी राजकीय या गैर सरकारी महाविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं।
  • छात्र को भारत सरकार या राज्य सरकार से किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा हो।
  • राजस्थान छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए। छात्रवृत्ति राशि DBT के माध्यम से इस बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Application Fee:

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Required Documents:

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023 इसके लिए आवेदन करने के लिए छात्र के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • छात्र की पिछले वर्ष की मार्कशीट।
  • छात्र का फोटो और हस्ताक्षर.
  • जन आधार कार्ड और आधार कार्ड नंबर।
  • उस शैक्षणिक संस्थान और पाठ्यक्रम का नाम जिसमें छात्र वर्तमान में पढ़ रहा है।
  • वर्तमान में अध्ययनरत पाठ्यक्रम की फीस की रसीद एवं विवरण।
  • छात्र का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र।
  • स्वयं के बैंक खाते की जानकारी या पासबुक।

Mukhyamantri Uch Siksha Chatravriti Yojana 2023 Benefits:

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2023महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार हैं.

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में निम्न आय वाले परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को एक वर्ष में अधिकतम 10 माह तक 500/- रूपये प्रतिमाह यानि अधिकतम 5000/- रूपये सालाना का भुगतान किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत नियमित छात्रों को अधिकतम 5 वर्ष तक ही लाभ दिया जाएगा और यदि छात्र 5 वर्ष से पहले पढ़ाई छोड़ देता है तो यह लाभ केवल पूर्व अवधि तक ही मान्य होगा।
  • पात्र दिव्यांग छात्रों को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं जो साल में 10 महीने से अधिक नहीं होंगे यानी सालाना 10000 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए दिव्यांग विद्यार्थी को चिकित्सा विभाग द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी 40 प्रतिशत दिव्यांगता के प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।

How To Apply Mukhyamantri Uch Siksha Chatravriti Yojana 2023

  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करना होगा।
  • अगर छात्र के पास एसएसओ आईडी नहीं है तो सबसे पहले उसे अपनी एसएसओ आईडी बनानी होगी और फिर लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद छात्र को अपनी एसएसओ आईडी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। यानी छात्र का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, जन आधार आईडी, आधार नंबर आदि जानकारी अपडेट करनी होगी।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी एसएसओ आईडी से दोबारा लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सिटीजन ऐप में स्कॉलरशिप आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट ऑप्शन चुनें और ओके पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको जन आधार कार्ड में सभी सदस्यों के नाम जुड़े हुए दिखाई देंगे। इसमें आवेदन करने वाले छात्र का नाम चुनें और ओके पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपना आधार नंबर दर्ज करेंगे और ओटीपी से वेरिफाई करेंगे।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • इसके बाद मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र अपलोड करें और सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप वापस स्कॉलरशिप विकल्प में न्यू एप्लीकेशन विकल्प पर जाएंगे।
  • इसके बाद हम OTP से वेरिफाई करेंगे.
  • इसके बाद राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2023 का चयन करेंगे।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। और अंतिम वर्ष की मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
  • यदि आपने 12वीं कक्षा के बाद प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है तो शुल्क भुगतान विवरण भरें और शुल्क रसीद अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023 की विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट या अपने प्रिंसिपल से प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 Important Links:

Start Mukhymantri Uchch Shiksha Chhaatravrti Yojana 2023 form

4 October 2023

Last Date Online Application form

31 October 2023

Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here