Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jan Aadhar ko Update kese Kre: जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें ऑनलाइन, यहां से जाने आसान तरीका

By Studygovtsresult - Oct 31,2023
Jan Aadhar ko Update kese Kre: जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें ऑनलाइन, यहां से जाने आसान तरीका

Jan Aadhar ko Update kese Kre – Overview

Name of post :Jan Aadhar ko Update kese Kre
Location :Rajasthan

Jan Aadhar ko Update kese Kre: जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें ऑनलाइन, यहां से जाने आसान तरीका

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

Jan Aadhar ko Update kese Kre: क्या आप जन आधार कार्ड में किसी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं और आपको जन आधार अपडेट की पूरी प्रक्रिया नहीं पता है? यदि हां तो चिंता न करें और जनाधार अपडेट की प्रक्रिया को समझने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। राजस्थान जन आधार सुधार के कई तरीके हैं जैसे ऑनलाइन, जन आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से और ऑफलाइन ई-मित्र केंद्र पर जाकर। मैं आपको हर वह तरीका बताऊंगा जिससे आप घर बैठे जन आधार में संशोधन करवा सकेंगे।

Jan Aadhar ko Update kese Kre - जन आधार सुधार बिल्कुल मुफ्त है, जन आधार एडिट के लिए आपको किसी भी प्रकार का चार्ज देना होगा। यदि आप अपडेट कराने के लिए ई-मित्र केंद्र पर जाते हैं तो सेवा शुल्क लग सकता है। जन आधार कार्ड में निःशुल्क संशोधन करने के लिए आपको स्वयं ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संशोधन करना होगा। अक्सर ऐसा होता है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान हमसे कोई गलती हो जाती है, जिसे सुधारना अनिवार्य हो जाता है।

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना जनाधार खुद ही एडिट या अपडेट कर पाएंगे। जन आधार कार्ड सुधार के तहत आप घर बैठे अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नया सदस्य जोड़ना आदि जानकारी अपडेट कर सकेंगे।

जन आधार में क्या-क्या सुधार करवा सकते हैं: 

  1. परिवार के सदस्य का नाम (Family Member Name)
  2. मुखिया बदलना/ परिवार के मुखिया को हटाना (Change Family Head)
  3. जन्म-तिथि (Date Of Birth DOB)
  4. वर्तमान पता (Address)
  5. बैंक खाता (Bank Account)
  6. आय (Family Income)
  7. आधार कार्ड सँख्या (Aadhar Card Number)
  8. जन आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile Number)
  9. ईमेल एड्रेस (Email Address)
  10. बिजली/गैस बिल
  11. राशन कार्ड सँख्या (Ration Card Number)
  12. अन्य आईडी कार्ड डिटेल्स जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि.
  13. पीफ नंबर (PF Number/PPO Number)
  14. पेंशन से सम्बंधित जानकारी
  15. नया परिवार नामांकन (New Family Enrollment)
  16. परिवार के सदस्य को हटाएं (Delete Family Member)
  17. स्थानांतरण परिवार
  18. नामांकन संपादन
  19. विभाजित परिवार
  20. परिवार का मुखिया परिवर्तन (Head Of Family Change)
  21. परिवार नामांकन की स्थिति (Family Member Enrollment Status)
  22. परिवार के सदस्य को जोड़ें (Add Family Member)

राजस्थान जन आधार कार्ड में सुधार करने के लिए क्या-क्या चाहिए:

  1. जन आधार कार्ड
  2. आवश्यक डॉक्यूमेंट प्रूफ
  3. कंप्यूटर/लैपटॉप ऑनलाइन करेक्शन के लिए
  4. स्मार्टफोन मोबाइल ऐप से सुधार करने के लिए
  5. इंटरनेट कनेक्शन

जन आधार कार्ड को अपडेट कैसे करे ऑनलाइन (How to update Jan Aadhar Card online)

  1. जन आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
  2. इसके बाद अपना SSOID/उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड टाइप करें।
  3. यदि आप नए हैं तो जन आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए पहले पंजीकरण करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. एसएसओ पोर्टल प्रोफ़ाइल में नाम, जन आधार आईडी या नामांकन आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी अपडेट करें।
  6. एसएसओ प्रोफाइल अपडेट करने के बाद जन आधार सेवा खोजें और उस पर क्लिक करें।
  7. अब नामांकन सेवाएँ पर क्लिक करें।
  8. अब, सूची में दी गई आवश्यक जनाधार कार्ड अपडेट सेवाओं पर क्लिक करें।
  9. जन आधार कार्ड में संशोधन या सुधार के लिए "सिटीजन एडिट" पर क्लिक करें।
  10. इसके बाद नामांकन आईडी नंबर दर्ज करें और खोजें पर क्लिक करें
  11. अब सहमत चुनें और ओके विकल्प पर क्लिक करें।
  12. जन आधार परिवार के सदस्यों की सूची कंप्यूटर स्क्रीन पर लोड हो जाएगी।
  13. आपको उस सदस्य का नाम चुनना होगा जिसका मोबाइल नंबर सूचीबद्ध है।
  14. नाम चुनने के बाद, “ई-केवाईसी जन आधार” विकल्प चुनें और “ओके” पर क्लिक करें। अगर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो आप “E-KYC AADHAR” पर भी क्लिक कर सकते हैं.
  15. प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित करें।
  16. जन आधार संपादन वेब पेज स्क्रीन पर लोड हो जाएगा।
  17. सबसे पहले "मुखिया का विवरण दिखाई देता है, जिसे आप सहेजें पर क्लिक करके संपादित कर सकते हैं और अपडेट अनुरोध भेज सकते हैं।
  18. यदि आप किसी अन्य सदस्य की जानकारी में कोई सुधार करना चाहते हैं तो “सदस्य एडिट” विकल्प पर क्लिक करें।
  19. नीचे स्क्रॉल करें और "अन्य सदस्य विवरण" अनुभाग पर पहुंचें और उस सदस्य का नाम चुनें जिसे आप सुधार करना चाहते हैं।
  20. अब चयनित सदस्य का विवरण खुल जाएगा जहां आप वांछित परिवर्तन कर सकते हैं।
  21. आपको चूज फाइल पर क्लिक करके सुधार के अनुसार आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर सकते है।
  22. सदस्य जानकारी संपादित करने के बाद, “अपडेट” विकल्प पर क्लिक करें।
  23. अंत में, "सत्यापन के लिए भेजें" पर क्लिक करें।
  24. जन आधार अपडेट रसीद प्रिंट करें और डाउनलोड करें।
  25. इस प्रकार आप जान आधार को अपडेट कर सकते है।

जन आधार कार्ड को अपडेट कैसे करे ई-मित्रा सेंटर जाके

  1. निकटतम ई-मित्र केंद्र का पता लगाएं।
  2. अपना जन आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज ले जाएं।
  3. ई-मित्र केंद्र पर पहुंचकर संचालक के पास दस्तावेज जमा करा दें।
  4. और आवश्यक शुल्क देकर आप जान आधार को अपडेट करवा सकते है।