Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jan Aadhar Card Kaise Banaye: घर बैठे बनाये अपना जन आधार कार्ड कैसे बनाये, उठायें ढेरों लाभ

By Studygovtsresult - Oct 26,2023
Jan Aadhar Card Kaise Banaye: घर बैठे बनाये अपना जन आधार कार्ड कैसे बनाये, उठायें ढेरों लाभ

Jan Aadhar Card Kaise Banaye – Overview

Name of post :Jan Aadhar Card Kaise Banaye
Location :Rajasthan

Jan Aadhar Card Kaise Banaye: घर बैठे बनाये अपना जन आधार कार्ड कैसे बनाये, उठायें ढेरों लाभ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

Jan Aadhar Card Kaise Banaye: क्या आप राजस्थान में रहते हैं और आपने अभी तक अपना जन आधार कार्ड नहीं बनवाया है? अगर हां तो आपको ये पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए। इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि घर बैठे मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन जन आधार कार्ड कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही मैं आपको यह भी बताऊंगा कि जन आधार कार्ड बनाने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। राजस्थान राज्य में रहने वाले सभी लोगों को अपना जन आधार पंजीकृत करवाना अनिवार्य है।

सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। कई बार योजना से संबंधित जानकारी के अभाव या किसी अन्य कारण से पात्र नागरिक भी योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण किया जाता है। ताकि राज्य के हर नागरिक का डेटाबेस तैयार किया जा सके और उनके लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जा सके। यह जन आधार कार्ड विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इस लेख के माध्यम से आपको राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Jan Aadhaar Card 2023

राजस्थान जन आधार कार्ड एक प्रकार का सरकारी दस्तावेज है। जिसके तहत राजस्थान के हर नागरिक का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। राजस्थान जन आधार कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी किया जा सकता है। सरकार द्वारा 18 दिसंबर 2019 को राजस्थान जन आधार कार्ड लॉन्च की घोषणा की गई थी। यह कार्ड पुरानी सरकार के भामाशाह कार्ड की जगह लेगा। भामाशाह कार्ड के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभ अब राजस्थान जन आधार कार्ड के तहत प्रदान किए जाएंगे। जन आधार कार्ड का उपयोग परिवार और सदस्यों की पहचान और पते के दस्तावेज के रूप में भी किया जा सकता है। इस कार्ड में 10 अंकों का पहचान नंबर होगा। राजस्थान जन आधार कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है।

राजस्थान जन आधार योजना का उद्देश्य: Jan Aadhar Card Kaise Banaye

जन आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य इस नए कार्ड के माध्यम से राजस्थान के लोगों को 56 सरकारी योजनाओं और कई सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। इस कार्ड के जरिए सभी लोगों का बायोडाटा आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। राजस्थान सरकार नए बने राशन कार्ड की जगह इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।  ऐसा करने से राशन कार्ड बनाने का खर्च बचेगा और यह कार्ड सारे काम कर देगा।

Rajasthan Jan Aadhaar Card के लाभ: Jan Aadhar Card Kaise Banaye

  1. इस योजना के माध्यम से सरकार और राज्य के नागरिकों के बीच पारदर्शिता आएगी।
  2. इस योजना के शुरू होने से राज्य में भ्रष्टाचार कम होगा।
  3. जन आधार कार्ड योजना 2023 की मदद से सही लाभार्थी का चयन आसान हो जाएगा।
  4. इस योजना का लाभ राज्य के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग उठा सकते हैं।

जन आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? Jan Aadhar Card Kaise Banaye

  1. मुखिया का कोई एक पहचान पत्र,
  2. आय प्रमाण पत्र,
  3. निवास प्रमाण पत्र,
  4. जाति प्रमाण पत्र,
  5. परिवार के सभी सदस्यों के पासपोर्ट साइज फोटो,
  6. चालू मोबाइल नंबर आदि।

Online Process of Jan Aadhar Card(जन आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं)

  1. सबसे पहले आवेदक को जन आधार कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  2. इस पेज पर आने के बाद आपको सिटीजन रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका नागरिक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  4. अब आपको यहां सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी और सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
  5. इसके बाद आपको वापस आना होगा जहां आपको सिटीजन एनरोलमेंट का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  7. अब इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और सर्च विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जायेगा जिसे आपको ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  9. इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  10. क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की रसीद खुल जाएगी।
  11. अंत में अब आपको इस रसीद को प्रिंट करके सुरक्षित रख लेना है।

Important link: Jan Aadhar Card Kaise Banaye

Official website