Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023: राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 शुरू, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

By Studygovtsresult - Oct 12,2023
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023: राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 शुरू, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 – Overview

Name of post :Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023
Location :Rajasthan

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023: राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 शुरू, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 - नमस्कार दोस्तों, राजस्थान में इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 शुरू की गई है। आपको बता दे की राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 सभी जिलों की महिलाओं के लिए लागू की गई है। राजस्थान सरकार ने गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार के लिए इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना शुरू की है। इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों का पालन करते हुए राजस्थान से कुपोषण को खत्म करना है। Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 से संबदित अधिक जानकारी के लिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 उद्देश्य

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 - राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 3 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करके जन्म के समय कम वजन और दुबलेपन की घटनाओं को कम करना है। इंदिरा गांधी मातृत्व योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अनुपालन के साथ-साथ राजस्थान सरकार की कुपोषण निवारण रणनीति 'सुपोषित राजस्थान विजन 2022' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सामाजिक और व्यवहारिक परिवर्तन संचार रणनीति को अपनाना है।

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 19 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई थी। वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस योजना को जनजातीय जिलों प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और बारां में शुरू किया था। फिर 1 अप्रैल 2022 से यह योजना राजस्थान के सभी जिलों के लिए लागू कर दी गई है। इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत राजस्थान की 3 लाख 50 हजार गर्भवती महिलाएं हर साल इसका लाभ उठा सकती हैं। इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत दूसरे बच्चे के जन्म पर लाभार्थी को पांच किस्तों में 6000 रुपये का नकद लाभ दिया जाता है।

Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 योजना का क्षेत्र

राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व योजना प्रारंभ में 5 जिलों (प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और बारां) में लागू की गई थी। इंदिरा गांधी मातृत्व योजना 2023 वर्तमान में सभी जिलों में लागू कर दी गई है।

इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना 2023 का लाभ: Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023

इंदिरा गांधी मातृत्व योजना 2023 के तहत दूसरे बच्चे के जन्म पर लाभार्थियों को निम्नलिखित पांच चरणों में 6000 रुपये का नकद लाभ दिया जाएगा। यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाएगी।

किस्त

शर्तें

राशि

प्रथम

गर्भावस्था जांच एवं पंजीकरण (ANC & Registration) होने पर (अंतिम माहवारी तिथि से 120 दिनों के भीतर पंजीकरण होने पर)

1000

द्वितीय

कम से कम 2 प्रसव पूर्व जांचें (ANC) पूरी होने पर (गर्भावस्था के 6 माह के भीतर)

1000

तृतीय

बच्चों के जन्म पर

1000

 

(निर्धारित संस्थान में संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) पर)

 

चतुर्थ

बच्चों के 3.5 माह (105 दिवस) की उम्र तक के सभी नियमित टीके लग जाने एवं नवजात बच्चे का जन्म पंजीकरण होने पर ( टीकाकरण के अंतर्गत बच्चों को BCG, OPV, DPT और हेपेटाइटिस-बी या इसके समकक्ष विकल्प की प्रथम खुराक प्राप्त करने पर)

2000

पांचवीं

द्वितीय संतान के उपरांत दंपत्ति द्वारा संतान उत्पत्ति के तीन माह के भीतर स्थाई परिवार नियोजन साधन अपने जाने अथवा महिला द्वारा कॉपर-टी लगवाई जाने पर

1000

इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना 2023 प्रक्रिया: Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023

आपको बता दे की इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना एक पेपरलेस योजना है। Rajasthan Indira Gandhi Maternal Nutrition Scheme 2023 में लाभार्थियों के आवेदन और चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है। Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 का लाभ उठाने के लिए पीसीटीएस पर पंजीकरण, जन आधार आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पीसीटीएस को आईसीडीएस के राज पोषण पोर्टल से एकीकृत किया गया है। पीसीटीएस आईडी पर पंजीकृत महिला कोई भी जानकारी जैसे प्रसव पूर्व जांच, शिशु टीकाकरण, परिवार नियोजन साधन आदि का विवरण ले सकती है। योजना की शर्तों की पालना करने पर लाभार्थी की जानकारी स्वतः ही राजपोषण पोर्टल पर दर्ज हो जाती है।

इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज: Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023

  1. ममता कार्ड की फोटो कॉपी
  2. जन आधार कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर

इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना 2023 हेतु आवेदन प्रक्रिया: Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023

इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए महिलाएं अपनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की मदद ले सकती हैं। इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना 2023 के लिए लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। इसके लिए एकीकृत बाल विकास सेवा निदेशालय के तहत एक पोर्टल विकसित किया गया है।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आशा सहयोगिनी से आवश्यकतानुसार उत्तर की प्रति सत्यापन करते हुए चरणबद्ध रूप में निर्धारित राशि के भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। लाभार्थी को राशि का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े व्यक्तिगत बैंक खाते में किया जाएगा। अधिक  जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।