Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Birth Certificate Kaise Banaye: अब घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें, यहां देखें आवेदन प्रोसेस

By Studygovtsresult - Oct 17,2023
Birth Certificate Kaise Banaye: अब घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें, यहां देखें आवेदन प्रोसेस

Birth Certificate Kaise Banaye – Overview

Name of post :Birth Certificate Kaise Banaye
Location :India

Birth Certificate Kaise Banaye: अब घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें, यहां देखें आवेदन प्रोसेस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

Birth Certificate Kaise Banaye: नमस्कार दोस्तो आज के इस लेख में हम आपको घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये की जानकारी देने जा रहे है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे। जैसा की आपको पता ह की बच्चों के पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी हो गया है। क्योंकि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने, स्कूल में दाखिला लेने, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या बैंक खाता खुलवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज बन गया है। इसलिए हर बच्चे का अपना जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है। Birth Certificate Kaise Banaye

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये : Birth Certificate Kaise Banaye

आपको बता दे की जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। आधार कार्ड बनवाने और स्कूल में दाखिला लेने के लिए सबसे पहले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसके बाद भी कई कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध कराई गई है। हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज: Birth Certificate Kaise Banaye

बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है। ताकि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  1. बच्चों की अस्पताल से डिस्चार्ज बुक
  2. माता और पिता का आधार कार्ड
  3. जन आधार कार्ड
  4. राशन कार्ड या वोटर कार्ड या मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. आवेदन फॉर्म और शपथ पत्र।

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाये ? Birth Certificate Kaise Banaye

आप जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी नगर पालिका या ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद उन्हें संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ग्राम पंचायत) के पास जमा करना होगा। लगभग 1 सप्ताह के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा।

राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Birth Certificate Kaise Banaye। राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। जन्म प्रमाण पत्र 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  1. राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र 2023 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम स्क्रीन पर आमजन – आवेदन प्रपत्र भरे पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको जन्म प्रमाणपत्र विकल्प में 'New Application'' का चयन करना होगा।
  4. इसके बाद बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी, अस्पताल का नाम, जन आधार नंबर समेत सभी जानकारी भरनी होगी।
  5. सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और आपको रेफरेंस नंबर मिल जाएगा।
  6. इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे। इसके बाद इसे 15 दिन के भीतर संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ग्राम पंचायत) के पास जमा करना होगा।
  7. इसके बाद करीब एक सप्ताह के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जायेगा।

Important link: Birth Certificate Kaise Banaye

Birth Certificate Online Apply Link

Click Here

Official Website

Click Here